फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut businessman killed one and a half year old girl, uncle poured kerosene on his body, seeks justce

Meerut: डेढ़ साल की भतीजी को कारोबारी ने कार से राैंदा, इंसाफ के लिए बिलखता रहा चाचा, किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 05 Aug 2024 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2024 02:41 PM IST
सार

मेरठ में एक कारोबारी ने डेढ़ साल की बेटी को कार से कुचल डाला। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने आरोप लगाते हुए पीड़ित चाचा ने खुद पर केरोसिन उंडेल लिया और कमिश्नरी में आत्मदाह का प्रयास किया। इस दाैरान माैके पर हड़कंप मच गया। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut businessman killed one and a half year old girl, uncle poured kerosene on his body, seeks justce
पीड़ित चाचा को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार में 18 माह की बालिका को कुचलने वाले कार चालक की गिरफ्तारी न होने पर चाचा ने कमिश्नरी पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने किसी तरह पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


प्रीत विहार में शनिवार को घर से बाहर खेल रही 18 माह की कनिष्का पुत्री अभिषेक को कार सवार ने कुचल दिया था। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने कार चालक संजय गुप्ता को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध बालिका का चाचा विक्रम सोमवार को कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंचा। खुद पर पेट्रोल डालकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। तभी पीएसी के जवानों ने उसे रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह जमीन पर बैठकर रोने लगा। सिविल लाइन पुलिस पीड़ित को उठाकर ले गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed