फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut bride absconded with her boyfriend before the Groom reachs with Barat

चौखट पर थी बारात: दुल्हन के बारे में दूल्हे को मालूम चला ऐसा, हक्के-बक्के रह गए परिजन और मेहमान, पहुंचे थाने

Fri, 26 Jan 2024 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jan 2024 12:00 AM IST
सार

मेरठ में एक विवाह मंडप में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा बारात लेकर चौखट पर पहुंच चुका था लेकिन अचानक दुल्हन के बारे में उसे ऐसा कुछ पता चला कि उसके होश उड़ गए। मंडप में दुल्हन को लेकर चर्चाएं शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष कुछ देर बाद थाने पहंच गए। 

विज्ञापन
Meerut bride absconded with her boyfriend before the Groom reachs with Barat
दुल्हन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक गांव में परिजन युवती की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। शादी के तय दिन पर दूल्हा बारात लेकर मंडप पर पहुंचा ही था कि दुल्हन के बारे में कुछ ऐसा पता लगा कि हर कोई हक्का बक्का रह गया।  

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक बारात पहुंची थी। इस दौरान दूल्हा बारात लेकर दुल्हन की चौखट पर पहुंचा। इसी बीच दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद दुल्हन पक्ष व दूल्हे पक्ष के होश उड़ गए।
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष ने दौराला के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दुल्हन के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।


 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से दौराला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से चल रहा था। वही प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद परिजनों ने उसका निकाह तय कर दिया था। दो दिन पूर्व युवक बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पूर्व विधायक विक्रम सैनी बोले-जिलाध्यक्ष नालायक, बेवकूफ, मुझे कहकर दिखाएं...इलाज कर दूंगा! 

इस दौरान बारात में शामिल लोग नाच गाना व खाना खा रहे थे। इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। कुछ देर ही में दुल्हन के भाग जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने के बाद दूरी पक्ष के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुई थी। लेकिन ग्रामीणों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी के भाई को थाने पर बिठा लिया है।

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed