{"_id":"5e786ee48ebc3e76d156c272","slug":"meerut-border-sealed-due-to-lock-down-entry-of-vehicles-coming-from-ghaziabad-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाॅक डाउन के चलते मेरठ बाॅर्डर किया सील, गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅक डाउन के चलते मेरठ बाॅर्डर किया सील, गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस से नोकझोंक
Mon, 23 Mar 2020 01:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
lock down in Meerut
- फोटो : amar ujala
कोरोनावायरस को लेकर चल रहे लाॅक डाउन का मेरठ की जनता पर कोई असर नजर नहीं आ रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकलने लगे। उधर लाॅक डाउन बेअसर होता देख पुलिस प्रशासन ने मेरठ बाॅर्डर को सील कर दिया है। गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मेरठ में गाजियाबाद से आ रहे वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए परतापुर पुलिस ने मोहिद्दीन पुर चौकी पर बैरिकेडिंग कर दी है। इस कारण यहां भारी जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस ने चौकी के पास बैरियर लगा दिए हैं। कई वाहन चालकों की परतापुर पुलिस से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में वाहन कतारों में खड़े हुए हैं। उधर शहर में बेगम पुल पर आने जाने वाले लोगों को पुलिस रोकती रही लेकिन काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। बेगमपुल पर बाहर दिखाई दिए लोगों को पुलिस ने रोका और वापस भेज दिया वही बेगम पुल पर आरएएफ को तैनात किया गया है यातायात पुलिस भी पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
लगातार वायरलेस पर संदेश दिया जा रहा है कि लोगों को घरों से ना निकलने दिया जाए उन्हें वापस भेजा जाए, पुलिस खुद भी लोगों को समझा.बुझाकर वापस घर भेज रही है। बेगम पुल पर पुलिस की गाड़ियों के जरिए माइक से संदेश दिया जा रहा है कि लोग बेवजह घरों से न निकलें। सड़कों पर न घूमें।
आरएएफ की दो कंपनी अलग अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। लाॅक डाउन के चलते सड़कों पर व्यवस्था बनाने के दौरान पुलिसकर्मी मास्क पहने हुए हैं और लगातार सैनिटाइजर से हाथ धो रहे हैं। गैस एजेंसी से लेकर पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है।