फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Blue Drum Murder Case: Poonam Pandit Meets Saurabhs Family, Questions Anamika Jain Amber’s Supports

नीला ड्रम केस: सौरभ के परिवार से मिलीं पूनम पंडित, अनामिका अंबर पर साधा निशाना; मुस्कान की बेटी की मदद पर सवाल

Mon, 26 Oct 2026 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित सौरभ राजपूत के परिवार से मिलीं। उन्होंने अनामिका जैन अंबर के मुस्कान से मिलने और उसकी बेटियों की मदद की घोषणा पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Poonam Pandit Meets Saurabhs Family, Questions Anamika Jain Amber’s Supports
पूनम पंडित, कांग्रेस नेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड को लेकर सौरभ राजपूत के परिवार और मुस्कान की बेटियों की मदद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित सौरभ के परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि वह न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं।

विज्ञापन


पूनम पंडित ने कहा कि वह सौरभ के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में साथ देंगी। उन्होंने कवयित्री अनामिका जैन अंबर के मुस्कान से जेल में मुलाकात करने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: मेरठ दक्षिण में सपा के टिकट पर घमासान, दावेदारों की लंबी लिस्ट, भितरघात और गुटबाजी से निपटने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अनामिका जैन अंबर पर पूनम पंडित का तंज
पूनम पंडित ने कहा कि अनामिका जैन अंबर एक बार भी सौरभ के पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आईं, जबकि वह मुस्कान से मिलने जेल पहुंच गईं। उन्होंने इस कदम पर तंज कसते हुए कहा कि अनामिका ने अपनी बुद्धि का परिचय दिया है और मुस्कान के प्रति सहानुभूति जताई है।

पूनम पंडित की यह टिप्पणी अनामिका जैन अंबर की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने मुस्कान की बेटियों की पढ़ाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की बात कही थी।

 

सौरभ की मां ने भी उठाए सवाल
सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी ने भी अनामिका जैन अंबर की घोषणा पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जेल में दूसरी महिला कैदी भी हैं, जिनके बच्चे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी मदद की जिम्मेदारी क्यों नहीं उठाई जा रही और मुस्कान के प्रति ही इतनी संवेदनशीलता क्यों दिखाई जा रही है।

रेनू देवी की इस प्रतिक्रिया से मामले में पीड़ित परिवार की नाराजगी सामने आई है। मुस्कान की बेटियों की मदद को लेकर अनामिका जैन अंबर की घोषणा और उस पर सौरभ के परिवार की प्रतिक्रिया अब इस चर्चित मामले में एक नया मुद्दा बन गई है।

कानूनी लड़ाई में साथ देने का भरोसा
सौरभ के परिवार से मुलाकात के दौरान पूनम पंडित ने उन्हें भरोसा दिया कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई में वह साथ रहेंगी। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई में सहयोग करने की बात कही।

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान से जुड़ी घटनाओं और उसके बच्चों की मदद को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर अनामिका जैन अंबर ने बच्चियों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर सौरभ के परिवार ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed