फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BKU started protest outside the police station for not leaving the bike

Meerut: बाइक नहीं छोड़ने पर भाकियू ने थाने के बाहर शुरू किया प्रदर्शन, दरोगा के दफ्तर में गद्दे डालकर बैठे

Wed, 31 Jan 2024 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jan 2024 10:24 PM IST
सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के भाई सुरेन्द्र टिकैत के बेटे की बाइक न छोड़ने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Meerut: BKU started protest outside the police station for not leaving the bike
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के भतीजे के बाइक न छोड़ने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ता की सीज बाइक न छोड़ने और 27 हजार का चालान रद्द न करने के विरोध में बुधवार शाम चार बजे भाकियू कार्यकर्ता गंगानगर थाने के अंदर धरने पर बैठ गए। थाने के गेट पर ट्रैक्टर खड़े कर रागिनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर के कार्यालय में गद्दे बिछाकर हुक्का पीने लगे। बाइक छोड़े जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। छह घंटे की मान-मनौव्वल के बाद कार्यकर्ता किसी तरह माने और रात सवा दस बजे धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन

 

छात्र विपुल भाकियू कार्यकर्ता है। 20 जनवरी को डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 27 हजार का चालान करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी थी। पुलिस के मुताबिक चेकिंग में छात्र बाइक का कोई कागज नहीं दिखा सका और न ही उसके पास डीएल मिला।

वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाइक दस साल पुरानी है। गाड़ी की फिटनेस कंप्लीट है। फिर 27 हजार का चालान क्यों किया गया। इसी बात को लेकर बाइक छोड़े जाने की मांग करते हुए बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस से बाइक छोड़ने की बात कही। सुनवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

बाइक ले जाने और चालान की रकम नहीं भरने की चेतावनी दी। कुछ घंटे चले हंगामे के बाद सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला थाने पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। कई घंटे की बातचीत के बाद कार्यकर्ता मामले की जांच कराए जाने के आश्वासन पर माने और धरना समाप्त किया। धरने में हर्ष चहल, नरेश मवाना, बबलू, मोनू, अमित चौधरी व राजा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed