फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leader former MLC Prof. Rajkumar Tyagi passes away

Meerut: भाजपा नेता पूर्व एमएलसी प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन, सूरजकुंड श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jan 2024 09:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 09:57 PM IST
सार

मेरठ में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रहे राजकुमार त्यागी का रविवार रात निधन हो गया। वे 85 साल के थे। बीमारी के चलते उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Meerut: BJP leader former MLC Prof. Rajkumar Tyagi passes away
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रो. राजकुमार त्यागी का रविवार रात निधन हो गया। वे 82 साल के थे। अस्वस्थ होने के कारण उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में पांच दिन से इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह 10 बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

मूल रूप से मोदीनगर निवाड़ी के रहने वाले प्रो. राजकुमार त्यागी गढ़ रोड स्थित मीरा एंक्लेव में रहते थे। वे पानीपत में पॉलिटकल साइंस के प्रोफेसर रहे। सन 1987 से वे भाजपा से जुड़ गए। 1997 से 2008 तक वे भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन


2003 से 2009 तक वे एमएलसी रहे। अगस्त 2021 में प्रो. त्यागी भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए थे। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा में चले गए थे। प्रो. त्यागी के दो बेटे डॉ. हिमांशु त्यागी और सितांशु त्यागी इंजीनियर हैं। पत्नी डॉ. सरोज बाला त्यागी कनोहर लाल कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अंतिम संस्कार में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, नरेश गुर्जर, राहुल त्यागी, रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी, अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कनोहर लाल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका चौधरी ने आवास पहुंचकर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed