फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leader dies in road accident, nephew injured

Meerut: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Sun, 16 Oct 2022 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

मेरठ से सहारनपुर जाते हुए देवबंद के पास हुए हादसे में भाजपा नेता  गौरव चौहान की मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग थे भाजपा नेता।

विज्ञापन
Meerut: BJP leader dies in road accident, nephew injured
गौरव चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सहारनपुर जा रहे भाजपा नेता की देवबंद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा नेता की मौत से घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा निवासी गौरव चौहान 
वर्तमान में भाजपा नेता गौरव चौहान युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का सदस्य थे और पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से भतीजे यस के साथ में सहारनपुर किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया कि देवबंद फ्लाईओवर के पहुंचा तो सामने से आ रही पिक-अप गाड़ी में गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भतीजा का गंभीर रूप से घायल हो गया और भाजपा नेता मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज बोले, मेरे घर के बाहर धरने पर बैठें हैं किसान, बताओं क्या करें साहब

सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है, जबकि मृतक गौरव चौहान का शव सहारनपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 

यह भी पढ़ें: Bulandshahar: पुलिस की घेराबंदी देख अपहृत हार्डवेयर कारोबारी को फेंककर भागे बदमाश, दो करोड़ की मांगी थी फिरौती
 

मृतक का अंतिम संस्कार शाम के समय गांव दुल्हैड़ा गाव मे किया जाएगा। सूचना मिलते ही भाजपा नेता मनिंदर विहान, प्रेमपाल चौहान विक्रांत ढाका समेत काफी लोग मोर्चरी पर पहुंच गए।

घर का इकलौता चिराग था  
भाजपा नेता गौरव चौहान घर का इकलौता चिराग थे। उनके दो छोटी बेटी हैं। परिवार को पता चलते घर में कोहराम मच गया। गौरव चौहान गांव में अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed