फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate

BKU का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च: मेरठ कमिश्नरी में पुलिस ने जड़ा ताला, बिजनाैर में पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 09 Aug 2024 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Aug 2024 01:58 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में तिरंगा मार्च निकाल रहे हैं। मेरठ में ट्रैक्टर मार्च के पहुंचने से पहले ही कमिश्नरी में ताला जड़ दिया। वहीं बिजनाैर में कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई।
 

विज्ञापन
Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate
भारतीय किसान यूनियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी का घेराव कर किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाएगा। किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर कंकरखेड़ा और गंगानगर की ओर से कमिश्नरी पहुंच रहे हैं। इसी तरह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में भी भाकियू कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपेंगे।

विज्ञापन


ट्रैक्टर मार्च के दौरान पिछले माह दिए गए ज्ञापन की समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। मेरठ में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को लेकर गुरुवार को भी नंगलाताशी कंकरखेड़ा में बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कमिश्नरी पहुंचने का आह्वान किया। सुबह से ही ट्रैक्टरों की कतारें कमिश्नरी की ओर पहुंचना शुरू हो गईं।

विज्ञापन

Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate
कमिश्नरी पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कमिश्नरी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर को पुलिस ने रोकने का भी प्रयास किया जिसे लेकर किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। एक सिपाही के द्वारा किसान को थप्पड़ मारने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए, इसे लेकर हंगामा भी हुआ। बाद में सभी ट्रैक्टरों को कमिश्नर कार्यलय की ओर जाने दिया गया।

मेरठ काॅलेज के सामने धरना स्थल पर किसान एकत्र हुए। यहां खड़ाैली की पार्टी की ओर से रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। किसान ट्रैक्टरों में डीजे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे। चारों ओर ट्रेक्टर के हॉर्न की आवाज और डीजे का ही शोर रहा। दोपहर बाद किसानों की पंचायत शुरू होगी।

Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate
मार्च के कारण लगा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

भाकियू टिकैत की ओर से मुजफ्फरनगर शहर में आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा प्रकाश चौक पर पहुंची। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई। लोगों से अपील की गई है कि संबंधित मार्गेां के बजाए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान सुबह नौ बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यात्रा में शामिल होने पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate
सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में आज सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही मार्च की तैयारियों में जुट गए। वहीं ट्रैक्टरों का काफिला शहर की सड़कों से निकला तो कई जगह जाम की स्थति बन गई।

Meerut: Bhakiyu tractor tricolor march today, will surround commissionerate
बिजनाैर में भाकियू की यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बिजनाैर में भारतीय किसान यूनियन टिकट की तिरंगा यात्रा में शामिल ट्रैक्टरों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट में प्रवेश किया। हालांकि पुलिस ने किसानों को बहुत रोका लेकिन वे नहीं माने। किसानों और पुलिस के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने पुलिस के बैरियर उठाकर फेंक दिए और कलक्ट्रेट में दाखिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed