{"_id":"634fcd10dd852116342ec281","slug":"meerut-bds-student-committed-suicide-by-jumping-off-building-in-subharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरी बीडीएस की छात्रा, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरी बीडीएस की छात्रा, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार
Wed, 19 Oct 2022 08:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:14 PM IST
सार
बीडीएस की छात्रा संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिर गई। छात्रा की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
छतरपुर में 13 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से एक बीडीएस की छात्रा संदिग्ध अवस्था में गिर पड़ी। इस घटना में छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को आनन-फानन कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
सुभारती मेडिकल कॉलेज में वानिया शेख पुत्री असद शमी निवासी लिसाड़ीगेट बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को करीब तीन बजे वानिया शेख लाइब्रेरी में थी। इंस्पेक्टर राजेश कंबोज के अनुसार वानिया शेख को कॉलेज परिसर में स्थित अन्य छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से गिरते हुए देखा। लाइब्ररी की छत से जमीन पर गिरने से वानिया गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन छात्रों ने घायल वानिया को उपचार के लिए कॉलेज के ही अस्पताल में ही भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी पर वानिया के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भी घटना के कारण को लेकर जानकारी से इनकार किया। उन्होंने वानिया के साथी छात्र-छात्राओं से उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन कोई भी छात्र कुछ बता नहीं पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
वहीं जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। घटना की जांच के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक रही है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अकेली चौथी मंजिल की छत की ओर जाती दिख रही हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना किस तरह हुई है।
यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद