{"_id":"65828eeffadabb44690d36f4","slug":"meerut-bargaining-in-the-name-of-bail-verification-video-of-constable-goes-viral-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जमानत वेरिफिकेशन के नाम पर सौदेबाजी, सिपाही का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जमानत वेरिफिकेशन के नाम पर सौदेबाजी, सिपाही का वीडियो वायरल
Wed, 20 Dec 2023 12:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 PM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक आरोपी की जमानत वेरिफिकेशन के नाम पर सौदेबाजी करते हुए एक सिपाही का वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है। हालांकि सिपाही पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक आरोपी की जमानत वेरिफिकेशन के नाम पर सौदेबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक सिपाही दो हजार रुपये की मांग करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक यह सिपाही जेल में बंद अभियुक्त की जमानत वेरिफिकेशन के लिए गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने अभियुक्त के परिवार से जमानत के कागज वेरिफिकेशन के लिए पांच हजार रुपये मांगे, मगर परिजनों ने एक हजार रुपये की रकम दिखाई। इसके बाद वीडियो में सिपाही दो हजार रुपये की मांग कर रहा है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन