{"_id":"636ca92346613b03554db036","slug":"meerut-bajrang-dal-activists-create-ruckus-in-bhavanpur-police-station-after-finding-animal-remains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पशुओं के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भावनपुर थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पशुओं के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भावनपुर थाने में हंगामा
Thu, 10 Nov 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Nov 2022 02:44 PM IST
सार
भावनपुर थाना क्षेत्र में ईख के खेत में बुधवार रात पशुओं के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुशओं के अवशेष रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
थाने में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित स्याल छोइय्या के समीप बंद पड़े भट्टे के पास ईख के खेत में बुधवार रात को पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को मिट्टी में दबवाया।
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित स्याल छोइय्या में ईख के खेत में बुधवार की रात पशुओं के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। इसकी जानकारी बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख महेंद्र फौजी को मिली। जिस पर वह कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। भावनपुर थाना पुलिस को गोकशी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं...पांच लाख न दिए तो शव घर जाएगा, सुनते ही प्रवक्ता की अटकी सांसे, दहशत
विज्ञापन
भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लेकर मिट्टी में दबवा दिए। उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पशु के कटे हुए सिर को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया है।
बताया कि कटे हुए अवशेष गोवंश के हैं। लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। थाने पर हंगामा करने वालों में बजरंग दल के जिला मंत्री प्रशांत शर्मा महानगर सह संयोजक बंटी बजरंगी, शुभम, आकाश, जय भीम कृष्णा, अमर चौहान, सूर्या सहित भारी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।