फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bahadarpur railway gate closed for six months, underpass work from tomorrow

Meerut: बहादरपुर रेलवे फाटक छह महीने के लिए बंद, कल से अंडरपास का काम, देखें-किस रास्ते से गुजरेंगे वाहन

Wed, 31 Jan 2024 10:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर-मोहिद्दीनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच बहादरपुर रेलवे फाटक संख्या 20-सी  को अगले छह माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं इस पर अंडरपास बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Bahadarpur railway gate closed for six months, underpass work from tomorrow
बहादरपुर फाटक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर-मोहिद्दीनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच बहादरपुर रेलवे फाटक संख्या 20-सी पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए यह फाटक दो फरवरी से छह महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। इससे 16 से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रभावित होंगे। छह महीने तक इस मार्ग से होकर गुजरने वाला यातायात मोहिद्दीनपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

रेलवे विभाग ने सभी फाटकों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसलिए सभी फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे-58 से बहादरपुर होकर खरखौदा जाने वाले मार्ग पर स्थित 20-सी फाटक को भी बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले यहां अंडरपास बनाया जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज बनेगा। अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने इस फाटक को दो फरवरी से आगामी छह महीने तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग से होकर जाने वाले वाहन अब मोहिद्दीनपुर फाटक संख्या-19-सी से होकर जाएंगे। फाटक बंद होने के कारण बहादरपुर, सैदपुर, सोलाना, कांसी, मोहिद्दीनपुर, भढ़या, सैफपुर, चूडियाला, इकला, गांवड़ी, भड़जन, छज्जूपुर, पलौता, मुरादाबाद, सकूरपुर आदि गांव के ग्रामीण प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed