फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: B.Tech student sold his house and gave Rs 2.50 lakh for a job, got a fake appointment letter

Meerut: बीटेक के छात्र ने नौकरी के लिए घर बेचकर दिए 2.50 लाख रुपये, नियुक्ति का फर्जी पत्र मिला

Tue, 27 Jun 2023 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Jun 2023 04:28 PM IST
सार

मेरठ में नौकरी के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। यहां बीटेक के छात्र ने नगर निगम में सरकारी नौकरी पाने के लिए घर बेचकर ढाई लाख रुपये का इंतजाम किया लेकिन जब नियुक्ति पत्र मिला तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Meerut: B.Tech student sold his house and gave Rs 2.50 lakh for a job, got a fake appointment letter
शिकायत करने पहुंची आमरीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बीटेक के छात्र शहजाद ने नगर निगम में सरकारी नौकरी पाने के लिए घर बेचकर 2.50 लाख रुपये का इंतजाम किया। यह रकम दी। इसके बाद भी उसे कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र थमा दिया गया। नौकरी के नाम पर ठगी का एहसास होने पर उसकी भाभी अमरीन ने सोमवार को अधिकारियों के सामने यह खुलासा किया। अपर आयुक्त ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के पास अमरीन नाम की महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ पहुंची। अमरीन ने बताया कि उसके देवर शहजाद से गृहकर विभाग के एक कर्मचारी, महिला सहित तीन लोगों ने ढाई लाख रुपये लिए थे। उसे निगम में नियुक्ति का पत्र दिया गया, लेकिन अब तक तैनाती नहीं हुई। नियुक्ति पत्र देखकर निगम के अधिकारी बोले, यह फर्जी नियुक्ति पत्र है। 

विज्ञापन

महिला का कहना कि करीब छह माह पहले नगर निगम में भर्ती निकलने की सूचना पर निगम के कर्मचारी से संपर्क हुआ था। उस समय पांच लाख रुपये में सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया गया। इसमें से देवर शहजाद ने घर बेचकर 2.50 लाख रुपये इस कर्मचारी सहित दो अन्य लोगों को दिए। मगर अब तक नौकरी नहीं मिली।

महिला का दावा...रिश्वत देने का है वीडियो
अमरीन ने दावा किया कि उनके पास रिश्वत देने का वीडियो है। वह पहले सरकारी कर्मचारी से मिलेगी और फिर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। यह बात कहकर महिला चली गई। वहीं, उसके आरोप के बाद निगम के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

अब भी नौकरी दिलाने का कर रहे दावा
शाम को महिला से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि वह निगम के कर्मचारी के पास है। यह लोग जल्द नौकरी दिलाने का दावा कर रहे हैं। मंगलवार को निगम में फिर से पहुंचकर मामले की जांच करवाएंगी।

एक प्रकरण सामने आया है। प्राथमिक जांच में नियुक्ति फर्जी लग रही है। रिश्वत लेने का वीडियो होने की बात महिला ने कही है। यदि आरोप सही निकले तो जिम्मेदारी कर्मचारी और अन्य लोगों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed