फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attempted robbery on the pretext of giving courier, miscreants caught in CCTV, woman injured in attack

Meerut: कोरियर देने के बहाने लूटपाट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, हमले में कारोबारी की पत्नी घायल

Tue, 18 Oct 2022 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

कोरियर के बहाने बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से वार कर दिया। जिसमें कारोबारी की पत्नी घायल हो गई हैं।

विज्ञापन
Meerut: Attempted robbery on the pretext of giving courier, miscreants caught in CCTV, woman injured in attack
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जैन नगर में कपड़ा कारोबारी के घर पर मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने कोरियर देने के बहाने लूटपाट करने की कोशिश की। कारोबारी की पत्नी ने विरोध किया तो बदमाश सिर पर पिस्टल की बट से वार करके फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना देने के आधे घंटे बाद रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान घायल को विमल श्री अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन


जैन नगर 99 सी निवासी राजीव जैन का कपड़ों का कारोबार है। एक दुकान लाल कुर्ती बाजार में है, जबकि दूसरी दुकान रोहटा रोड स्थित ब्रिज बिहार में है। दोनों दुकानों को राजीव जैन के अलावा उनके बेटे नीरज जैन और धीरज जैन संभालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाव हादसे की तस्वीरें: मेरठ से लखनऊ तक मचा हड़कंप, गंगा किनारे फूट-फूटकर रो रहे परिजन,आंखें मूंदे बैठे थे अफसर

नीरज जैन मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान के लिए निकल गए थे, जबकि धीरज जैन घर के लिए फल और ब्रेड लेने के लिए गए थे। नीरज जैन की पत्नी मेघा जैन वर्धमान एकेडमी में शिक्षिका है। जबकि नीरज जैन की पत्नी निशा ब्यूटी पार्लर घर पर ही चलाती हैं।

सुबह करीब 9:45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश एक हाथ में बड़ी पेटी लिए घर का दरवाजा बजाने लगे और कोरियर आने की बात कही। निशा ने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो बदमाशों ने पेटी अंदर फेंक दी। इसके बाद निशा और उनकी सास नीतू जैन को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान निशा ने जोर से शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर नाव हादसा: विजिलेंस जांच में फंसा रहा पुल, अफसरों की लापरवाही से डूब गईं जिंदगियां

इसके बाद बदमाशों ने नीतू जैन के सिर पर पिस्टल मारकर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। रेलवे रोड पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed