भागकर बचाई जान: हमलावारों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे पीड़ित, मोबाइल-पैसे लूटने का भी आरोप
Meerut News : हमलावारों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों पर मोबाइल और पैसे लूटने का भी आरोप लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने युवकों पर फायरिंग की। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गए। पीड़ितों ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंचकर पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनुश्री एंक्लेव निवासी परीक्षित पुत्र अजय ने गुरुवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शाम के समय वह अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच उसके एक दोस्त उज्जवल का फोन आया कि जंगेठी गांव में किसी युवक से पैसे लेने के लिए जाना है। इसके बाद पीड़ित अपने एक दोस्त दीपक को लेकर उज्जवल के साथ जंगेठी गांव पहुंच गया।
आरोप है कि पहले से ही मौके पर एक दर्जन से ज्यादा युवक खड़े थे। हमलावर ने पीड़ित युवकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ितों ने गली-गलौज का विरोध किया तो हमलावरों ने युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर एक के खेत में घुस गए। आरोप है कि हमलावारों ने पीड़ित युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पीड़ित युवक बाल-बाल बच गए। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर हाईवे की तरफ भागे।
आरोप है कि पीड़ित युवकों ने हमलावरों पर मोबाइल व पैसे लूटने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मारपीट में घायल युवकों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार
यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज