फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: attackers have attacked two youths in Kankar khera, case registered

भागकर बचाई जान: हमलावारों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे पीड़ित, मोबाइल-पैसे लूटने का भी आरोप

Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
सार

Meerut News : हमलावारों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों पर मोबाइल और पैसे लूटने का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन
Meerut: attackers have attacked two youths in Kankar khera, case registered
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने युवकों पर फायरिंग की। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गए। पीड़ितों ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंचकर पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनुश्री एंक्लेव निवासी परीक्षित पुत्र अजय ने गुरुवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शाम के समय वह अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच उसके एक दोस्त उज्जवल का फोन आया कि जंगेठी गांव में किसी युवक से पैसे लेने के लिए जाना है। इसके बाद पीड़ित अपने एक दोस्त दीपक को लेकर उज्जवल के साथ जंगेठी गांव पहुंच गया।

विज्ञापन

आरोप है कि पहले से ही मौके पर एक दर्जन से ज्यादा युवक खड़े थे। हमलावर ने पीड़ित युवकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ितों ने गली-गलौज का विरोध किया तो हमलावरों ने युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर एक के खेत में घुस गए। आरोप है कि हमलावारों ने पीड़ित युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पीड़ित युवक बाल-बाल बच गए। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर हाईवे की तरफ भागे।

आरोप है कि पीड़ित युवकों ने हमलावरों पर मोबाइल व पैसे लूटने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मारपीट में घायल युवकों को मेडिकल के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed