मेरठ : एक्यूआई 300 से नीचे, फिर भी नहीं राहत, कूड़ा जलाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को गुरुवार को बाईपास एमआईटी कॉलेज के पास, शात्रीनगर, हापुड़ अड्डा और खान मार्केट पर भी कूड़ा जलाया जा रहा था। हाथा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्रवाई के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल ने गुरुवार को खाद्य एवं सफाई निरीक्षकों की मीटिंग करते हुए कहा कि जो भी कूड़ा जलाते मिलें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराओ। उन्होंने सुबह-शाम पानी के छिड़काव के लिए जीएम जलकल और डिपो प्रभारियों को तलब किया। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को कूड़ा फैलाने वाले उद्योगों और निर्माण सामग्री की बिक्री करने वालों को नोटिस जारी करने के लिए कहा। अगर वे नहीं माने तो उनका चालान काटा जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त के अलावा सभी विभागाध्यक्ष शामिल रहे।
सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने टीम के साथ शताब्दीनगर और रिठानी क्षेत्र का निरीक्षण किया। शताब्दीनगर में मनीष ट्रेडर्स और बालाजी ट्रेडर्स खुले में निर्माण सामग्री बेंचते हुए मिले। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय के निर्देश पर अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने दोनों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इंद्र विजय ने दोनों को भविष्य में खुले में निर्माण सामग्री नहीं बेंचने की चेतावनी दी।
चार जगह जला कूड़ा, नगर निगम को भेजी चिट्ठी :
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को गुरुवार को बाईपास एमआईटी कॉलेज के पास, शात्रीनगर, हापुड़ अड्डा और खान मार्केट पर भी कूड़ा जलाया जा रहा था। हाथा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्रवाई के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है।
एक्यूआई पहुंचा 300 से नीचे फिर भी राहत नहीं
पंद्रह दिन बाद बृहस्पतिवार को मेरठ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आया है। हालांकि इसके बावजूद एनसीआर के प्रदूषित शहरों में मेरठ चौथे नंबर पर रहा। दिवाली के दिन मेरठ का एक्यूआई 490 पहुंच गया था। चार से 9 नवंबर तक एक्यूआई 400 से ऊपर रहा। दस से 17 नवंबर तक एक्यूआई 300 के ऊपर चल रहा था। सुबह के समय स्मॉग की वजह से एक्यूआई ज्यादा रहता है। बृहस्पतिवार को भी सुबह के समय एक्यूआई 300 के ऊपर रहा लेकिन शाम कोई 280 रिकार्ड किया गया। उधर, मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
लगातार कर रहे काम
गुरुवार को एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है। प्रदूषण रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। - डाॅ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी