फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Annu Rani reached home with Arjun Award, villagers welcomed her with drums and her mother does Tilak

Meerut: अर्जुन अवार्ड लेकर घर पहुंची अन्नू रानी, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों संग तो मां ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्वारा अजुर्न अवार्ड लेकर एथलीट अन्नू रानी शनिवार को बेटी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से बेटी का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
Meerut: Annu Rani reached home with Arjun Award, villagers welcomed her with drums and her mother does Tilak
अर्जुन अवार्डी बेटी का तिलक लगाकर स्वागत करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में अंतराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद माता पिता और भाई साथ खुशी मनाई। वहीं, गांव बहादुरपुर में खुशी मनाई गई। शनिवार को बेटी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से बेटी का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने घर पर जाकर अन्नू के परिजनों को गांव की बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी और क्षेत्र का नाम रोशन होने पर सभी ने गर्व महसूस किया।

विज्ञापन


यह भी पढें: कामयाबी: अन्नू रानी, पैरा एथलीट प्रीति पाल अब अर्जुन अवार्डी, पलक-पांवड़े बिछाए स्वागत के इंतजार में ग्रामीण

विज्ञापन

Meerut: Annu Rani reached home with Arjun Award, villagers welcomed her with drums and her mother does Tilak
अर्जुन अवार्डी बेटी का ग्रामीणों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

मां ने तिलक लगाकर किया बेटी का स्वागत
अन्नु रानी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि उनके पूरे गांव बहादुरपुर में की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई परिवार को बधाई दे रहा है।

शुक्रवार को अन्नु रानी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर ग्रामीण अन्नू के घर पर पहुुंचने लगे और परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। आज दोपहर बाद अन्नू अर्जुन अवार्ड के साथ घर पहुंची तो मां ने तिलक लगाकर बेटी का स्वागत किया।

Meerut: Annu Rani reached home with Arjun Award, villagers welcomed her with drums and her mother does Tilak
अर्जुन अवार्ड लेतीं अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित
इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पिता अमरपाल सिंह, मां मुन्नी देवी और भाई उपेंद्र के साथ अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद खुशी मनाई। बेटी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर मां के आंसू छलक पड़े। जिसके बाद गांव में अन्नु को अर्जुन अवार्डी बनने पर खुशी मनाई गई। 

 परिवार में खुशी के साथ साथ क्षेत्र में उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह व मां मुन्नी देवी की ख्वाहिश थी कि बेटी को बड़ा सम्मान मिले। ईश्वर ने आज परिवार की मन्नत पूरी कर दी है जिसके बाद परिवार में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed