फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu Rani, Para athlete Preeti Pal honored by Arjuna Award, villagers are waiting to welcome them

कामयाबी: अन्नू रानी, पैरा एथलीट प्रीति पाल अब अर्जुन अवार्डी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Sat, 18 Jan 2025 01:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

वेस्ट यूपी की खिलाड़ी बेटियों को जब अर्जुन अवाॅर्ड की घोषणा हुई तो खेल प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर बेटियों ने खेलों में मुकाम पाया। अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाली बेटियों के स्वागत में क्षेत्रवासी पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार करते दिखे। 

विज्ञापन
Annu Rani, Para athlete Preeti Pal honored by Arjuna Award, villagers are waiting to welcome them
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड लेतीं अन्नू व प्रीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी लगन, मेहनत और संघर्ष के बल पर बेटियों ने मुकाम पा लिया। बहादरपुर निवासी भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और गंगानगर निवासी पैरा एथलीट प्रीतिपाल अर्जुन अवार्डी बन गईं।

विज्ञापन


गांव में मना जश्न, ग्रैंड वेलकम की तैयारी
शुक्रवार को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा तो गांवों में जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ग्रामीणों ने बधाई दी। ग्रामीण पलक पांवड़े बिछाए बेटियों के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। अन्नू अपने पूरे परिवार के साथ और प्रीति अपने दादा ऋषिपाल सिंह के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं थीं। इसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दोनों खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।

विज्ञापन

Annu Rani, Para athlete Preeti Pal honored by Arjuna Award, villagers are waiting to welcome them
अर्जुन अवार्ड लेतीं अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति की ओर से शुक्रवार को 34 खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड दिया गया। इनमें मेरठ से भाला फेंक में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली अन्नू रानी और पैरालंपिक में दो कांस्य पदक प्राप्त करने वाली प्रीति पाल भी शामिल रहीं। दोनों को 15-15 लाख रुपये, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस मौके पर अन्नू के पिता अमरपाल सिंह, मां मुन्नी देवी और भाई उपेंद्र सिंह साथ रहे। वहीं, प्रीति पाल अपने दादा ऋषिपाल के साथ पहुंचीं। दोनों खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये बेटियां देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

गांव में रहा जश्न का माहौल, भव्य स्वागत, मां ने लगाया तिलक
दोनों खिलाड़ियों के अवार्ड लेने के बाद अन्नू के गांव बहादरपुर और प्रीति पाल के मूल गांव मुजफ्फरनगर के हाशमपुर में जश्न का माहौल रहा। दोनों गांवों में ही लोगों की ओर से स्वागत की तैयारी की गई। अन्नू रानी के गांव में उनका सम्मान समारोह आज दोपहर घर पहुंचने पर किया गया। अन्नू की मां ने तिलक लगाकर बेटी का स्वागत किया।

वहीं, प्रीति पाल के गांव हाशमपुर में रविवार को स्वागत की तैयारियों में ग्रामीण जुटे हैं। प्रीति के पिता अनिल कुमार और मां बालेश देवी को भी लोगों ने शुभकामनाएं दीं। गांव में उनकी ओर से मिठाइयां भी बांटी गईं। इस दौरान उनके घर आने वालों का तांता लगा रहा।

Annu Rani, Para athlete Preeti Pal honored by Arjuna Award, villagers are waiting to welcome them
माता पिता के साथ अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सात खिलाड़ियों को मिल चुका है अर्जुन अवार्ड
अन्नू रानी और प्रीति पाल को मिलाकर अब मेरठ के सात खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। इन दोनों से पहले कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर को वर्ष 2007 में, कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान को 2020 में, मेरठ के कलीना निवासी शूटर सौरभ को 2020 में, सीमा पूनिया को वर्ष 2022 में, एथलीट पारुल को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर वर्ष 2024 में यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जा चुका है।

अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर नजर
अवार्ड मिलने से काफी खुशी मिली है। ऐसे अवार्ड से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। इसके लिए माता-पिता, भाई और सरकार सभी का धन्यवाद। अब इसी साल होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर तैयारी चल रही है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करना ही अगला लक्ष्य है। -एथलीट अन्नू रानी, भाला फेंक 

विज्ञापन

Annu Rani, Para athlete Preeti Pal honored by Arjuna Award, villagers are waiting to welcome them
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अर्जुन अवार्ड लेतीं प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ी दिल्ली में रहकर करेंगी तैयारी
अवार्ड दिए जाने पर भारत सरकार का धन्यवाद। इस साल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप दिल्ली में ही होनी है। इसके लिए यहीं रहकर तैयारी की जाएगी और जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और देश के लिए पदक लाया जाएगा। - प्रीतिपाल, पैरा एथलीट

ग्रामीण बोले-अन्नू ने बढ़ाया गौरव
भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड मिलने से गदगद बहादरपुर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बिटिया ने पूरे देश में गौरव बढ़ाया है। बेटी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर मां के आंसू छलक पड़े। अन्नू की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

अन्नू के घर पहुंचे लोगों ने कहा कि अन्नू से प्रेरणा लेकर अन्य बेटियां भी आगे आएंगे और देश का नाम चमकाएंगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को अन्नु रानी के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed