{"_id":"67134bb4eed429c36104bc34","slug":"meerut-angry-girlfriend-beat-up-her-boyfriend-also-behaved-rudely-with-his-wife-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए क्यों बदला मकान? नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को धुना, पत्नी से भी की अभद्रता, पुलिस बनी रही तमाशबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए क्यों बदला मकान? नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को धुना, पत्नी से भी की अभद्रता, पुलिस बनी रही तमाशबीन
Sat, 19 Oct 2024 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:34 AM IST
सार
प्रेमिका को बिना बताए मकान बदलना मेरठ के एक युवक को महंगा पड़ गया। यहां एक फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट कर दी। पत्नी बचाव में आई तो प्रेमिका ने उससे भी मारपीट और अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस पुलिस चौकी के पास एक फास्ट फूड विक्रेता को उसकी प्रेमिका ने पीट दिया। पत्नी ने बचाव किया तो प्रेमिका ने उससे भी अभद्रता की। पुलिस यहां खड़े होकर तमाशा देखती रही। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शास्त्रीनगर का रहने वाला एक युवक का फास्ट फूड बेचता है। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान फास्ट फूड संचालक की प्रेमिका एक महिला के साथ पहुंची और संचालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। प्रेमिका विक्रेता काे दुकान से खींचकर सड़क पर घसीटने लगी। तभी विक्रेता की पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया। इस पर प्रेमिका ने पत्नी से भी अभद्रता कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। प्रेमिका ने विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रेमिका ने लोगों को बताया कि विक्रेता ने उसे बिना मकान खाली कर दूसरी जगह ले लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी की गई है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।