फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, An accused was caught with fake finger in the UP police recruitment test

वर्दी का सपना और ये खतरनाक चाल, पकड़े जाने पर खुला राज, भर्ती प्रक्रिया से हुआ बाहर

Tue, 16 Apr 2019 09:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut, An accused was caught with fake finger in the UP police recruitment test
नकली उंगली लगाकर पहुंचा अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी कैसी-कैसी चाल चल रहे हैं इस बात का अंदाजा इस खबर से ही लगाया जा सकता है। मेरठ में एक अभ्यर्थी मंगलवार को नकली अंगुली लगाकार मेडिकल कराने पहुंच गया।

विज्ञापन


डॉक्टरों को शक हुआ तो पूछताछ में युवक चोट लगने की बात कहने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। पुलिस अफसरों ने पूछताछ की तो युवक माफी मांगने लगा। अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जिसकी रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेज दी गई।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सिपाही और एसआई भर्ती के लिए मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। सिपाही भर्ती के लिए मेडिकल में सात डॉक्टरों का पैनल है जबकि एसआई भर्ती के लिए भी सात डॉक्टरों का दूसरा पैनल है। परीक्षितगढ़ के पसवाड़ा निवासी मोहित मंगलवार को मेडिकल के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही डॉक्टरों ने युवक का बांया हाथ चैक किया तो एक अंगुली पर टेप चिपकी हुई थी। डॉक्टरों ने पूछा कि अंगुली में क्या हो गया। इसके बाद युवक ने बताया कि इस अंगुली में चोट लगी हुई, इसी के कारण टेप चिपकी हुई है।

डॉक्टर ने अभ्यर्थी की अंगुली चेक की तो नकली अंगुली की मोटाई अधिक पाई गई जिसके बाद वहां मौजूद सीओ संजीव देशवाल ने युवक से पूछताछ की तो युवक सकपका गया। डॉक्टरों ने अंगुली पर चिपकाई गई टेप को उतारा तो नकली अंगुली पकड़ में आ गई।

इसके बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। इस दौरान युवक पुलिस अफसरों के सामने बिलख पड़ा। जिसके बाद युवक ने कहा कि उसकी अंगुली चारा काटने वाली मशीन में कट गई थी। उस पर कार्रवाई न की जाए, नहीं तो बदनामी होगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि युवक को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। उसे देर शाम परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

बालों में भी लगाई थी मेहंदी की परत 
एसआई भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी ने पूर्व में लंबाई बढ़ाने की कोशिश करते हुए मेहंदी की परत भी बालों में सेट करवाई थी। बाद में जांच के दौरान अभ्यर्थी पकड़ा गया था। अब सिपाही भर्ती के मेडिकल में युवक नकली अंगुली लगाकर ही पहुंच गया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed