26 दिन बाद सांसों को राहत: मेरठ का AQI 150 के करीब पहुंचा, स्मॉग थोड़ा कम, NCR की हवा अभी भी खराब
मेरठ में लगातार प्रदूषण बढ़ने के बीच बुधवार को 26 दिनों बाद एक्यूआई में सुधार दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई स्तर 150 के करीब पहुंचा, जिससे राहत मिली। हालांकि सुबह स्मॉग और दिन में हल्की धूप देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर की हवा में बुधवार को सुधार दर्ज किया गया। 26 दिन बाद मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 के पास पहुंचा। इससे पहले 10 अक्तूबर को शहर का AQI स्तर 139 दर्ज किया गया था, जिसके बाद लगातार प्रदूषण बढ़ता रहा।
दीपावली के बाद से शहरवासी प्रदूषण की मार झेल रहे थे।पिछले एक महीने में आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ी है। बुधवार को AQI में गिरावट के बाद लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, सुबह के समय स्मॉग की हल्की परत देखने को मिली, जबकि दोपहर के बाद आसमान साफ रहा और हल्की धूप खिली।
यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा!
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में AQI स्तर
गंगानगर: 137
जयभीम नगर: 164
पल्लवपुरम: 181
बेगमपुल: 177
दिल्ली रोड: 178
एनसीआर की स्थिति
गाजियाबाद: 207
बागपत: 142
मुजफ्फरनगर: 154
शामली: 151
तापमान
चौधरी चरण सिंह विवि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम तापमान 15.6°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।