फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Agriculture Minister Suryapratap Shahi said - will end the problem of abandoned animals, will focus on organic farming

यूपी: सीएम योगी के मंत्री का बड़ा दावा- छुट्टा पशुओं की समस्या करेंगे खत्म, चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Sat, 30 Apr 2022 12:14 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Apr 2022 12:14 AM IST
सार

योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मेरठ पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने समीक्षा बैठक में कहा छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाएगी। यह सरकार की प्राथमिकता में हैं।

विज्ञापन
Meerut: Agriculture Minister Suryapratap Shahi said - will end the problem of abandoned animals, will focus on organic farming
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। दोपहर को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। यह सरकार की प्राथमिकता में है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए गंगा किनारे जैविक खेती पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे किसान खेती के अन्य विकल्पों पर भी कार्य कर आगे बढ़ सकें। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला दौरा है। एक-एक योजना की समीक्षा करने के बाद ही इस बारे में बता पाएंगे कि किस योजना में क्या प्रगति हुई है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री से कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलने में समस्या आ रही है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक थे, उनको बार-बार आधार से लिंक कराने को कहा जा रहा है। इसके चलते किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि नहीं आ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समस्या के हल के लिए अलग से एक सेंटर बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाने में देरी हो रही है। ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए रसीद कटने के पांच वर्ष तक भी कनेक्शन नहीं मिल रहा है। यह हाल उन स्थानों पर भी है, जहां पर डार्क जोन भी नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सबसे ज्यादा गन्ने का पेमेंट किनोनी शुगर मिल पर बकाया है। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक में स्टाफ की कमी के चलते कार्य समय से पूरा नहीं होने की शिकायत की। मेरठ दौरे में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री अजीत कुमार पाल मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला 12 में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुस्तकालय और ओपन जिम का उद्घाटन किया। गांव में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्राम प्रधान सोनम चौधरी द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। कान्हा गोशाला व सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड, ओपडी कक्ष, प्रसव कक्ष, औषधि कक्ष, वैक्सीन कक्ष व ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed