फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut administration says- market will not open before first June, traders Protest on collectorate

हाथ जोड़े पर व्यापारी संगठनों की एक न चली, मेरठ प्रशासन की दो टूक- नहीं खुलेंगे बाजार, दिया धरना

Wed, 27 May 2020 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2020 11:20 AM IST
सार

  • हाथ जोड़े, गुजारिश की पर व्यापारिक संगठनों की एक न चली 
  • 1 जून तक पहले जैसी ही रहेगी व्यवस्था 
  • जिला प्रशासन की दो टूक, अभी नहीं खोले जाएंगे बाजार 

विज्ञापन
Meerut administration says- market will not open before first June, traders Protest on collectorate
lockdown meerut, लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बाजार खोले जाने की अनुमित को लेकर व्यापारिक संगठनों की एक न चली। मेरठ में 1 जून तक बाजारों में पहले जैसी ही व्यवस्था चलती रहेगी। डीएम ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल जो हालात शहर के है ऐसे में बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं नवीन गुट के व्यापारियों ने आज कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बचत भवन में मंगलवार को बैठक में प्रशासन के सामने संयुक्त व्यापार संघ के तेवर ढीले पड़ गए। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल बाजार नहीं खोले जाएंगे। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले संगठन प्रशासन के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन हर बार व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगे की रणनीति पर विचार करने की बात कहकर अगली बैठक की तारीख दे रहा है। ऐसे में दुकान खोलने की आस में बैठा छोटा व्यापारी इस राजनीति का शिकार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब थाना या सर्किल स्तर पर सफाई के लिए बाजार खोलने की बात कही जा रही है लेकिन डीएम ने स्पष्ट कहा कि बाजार नहीं खोले जाएंगे। इस पर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों संगठन अपने अपने मतों पर सहमत भी हो गए हैं। इस बीच शास्त्री नगर संयुक्त व्यापार संघ के 18 संगठनों ने प्रशासन के आदेश के अनुसार ही कार्य करने की बात कही है। 

सफाई के लिए 4 दिन निश्चित करें 
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि थाना वाइज दुकान खोलने के लिए बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार निश्चित किए जाने चाहिए। अधिकारियों ने थाना वाइज या सीओ सर्किल वाइज बाजार खोलने की प्लानिंग बनाने का आश्वासन दिया है 

होम डिलीवरी की सुविधा दें
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकानों को खोला जाना आवश्यक है। साथ ही अन्य बाजारों में होम डिलीवरी की सुविधा दी जानी चाहिए। 

इंडस्ट्री की तरह बाजार भी खोलें 
कंकरखेड़ा व्यापार संघ के महामंत्री हेतराम शाक्य ने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्र गंगानगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, गोलाबढ़, परतापुर क्षेत्र के बाजार खोलने की प्रशासन को अनुमति दे देनी चाहिए। इंडस्ट्री खोली जा सकती हैं तो बाजार भी खोले जाने चाहिए 

नवीन गुप्ता गुट का कलेक्ट्रेट पर धरना 
संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों के हित में तमाम प्रयास करने के बाद भी प्रशासन संगठन की एक भी व्यापारी हित की शर्तों को मानने की स्वीकृति नहीं दे रहा है। ऐसे में धरना और प्रदर्शन के अलावा व्यापारियों के पास कोई और साधन नहीं है।

नवीन गुप्ता ने कहा कि बुधवार को संगठन के चार पदाधिकारियों ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट में धरना देने पहुंचे। इसमें उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मंत्री संदीप रेवड़ी, मंत्री विजय आनंद अग्रवाल और परविंदर रहे।

इन हालात में कैसे अनुमति 
इन हालातों में बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है 1 जून तक आवश्यक वस्तु से संबंधित ही बाजार खुलेंगे सफाई आदि के लिए भी व्यापारियों को अनुमति नहीं दी गई है -डीएम अनिल ढींगरा, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed