{"_id":"6364ecd2e42b250c00489198","slug":"meerut-a-youth-was-murdered-in-an-illicit-relationship-in-modipuram-and-the-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या, 29 अक्तूबर से लापता था युवक, खेत में पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या, 29 अक्तूबर से लापता था युवक, खेत में पड़ी मिली लाश
Fri, 04 Nov 2022 04:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:13 PM IST
सार
MEERUT NEWS : अवैध संबंध में चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक युवक 29 अक्तूबर से लापता था। शुक्रवार को उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लावड़-सोफीपुर मार्ग स्थित ललसाना बाग के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक लापता था। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को लापता हो गया था राधेश्याम
मूलरूप से बहसूमा का रहने वाला राधेश्याम पुत्र शेर सिंह पल्लवपुरम फेस-1 में पंचर की दुकान करता था। 29 अक्तूबर को राधेश्याम गायब हो गया था। वहीं 31 अक्तूबर को राधेश्याम के पिता शेर सिंह ने पल्लवपुरम थाने में जाकर अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी और चचेरे भाई प्रवीण व उसके साथी सोनू पर शक जताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के नंबरों की सीडीआर निकलवाई गई तो प्रवीण की बात राधेश्याम की पत्नी नीतू से होना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने शुक्रवार को पूछताछ में बताया कि राधेश्याम की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सच उगल दिया है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें