फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A woman died after consuming poisonous substance under suspicious circumstances in Kankarkhera

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा, पति समेत छह पर मुकदमा

Mon, 30 Jan 2023 07:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Jan 2023 07:34 PM IST
सार

Meerut News : एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut: A woman died after consuming poisonous substance under suspicious circumstances in Kankarkhera
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut News : मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में रोहटा रोड पर शनिवार शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति व ससुरालियों ने महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घाषित कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा नंदनगरी डी-196 निवासी रिंकू ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व रोहटा रोड निवासी लोकेंद्र से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। बड़ा बेटा सिद्घार्थ (11) व छोटा बेटा आदित्य (8) है। लोकेंद्र की घर के पास में ही ज्वैलर्स की दुकान है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले आए दिन किसी न किसी बात पर महिला के साथ मारपीट करते रहते थे। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार बात हुई थी। लेकिन आरोपी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम

Meerut: A woman died after consuming poisonous substance under suspicious circumstances in Kankarkhera
शव रखकर हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि शनिवार शाम पति ने महिला के भाई को फोन कर बताया कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई है। वह महिला को लोकप्रिय अस्पताल में ले जा रहे हैं। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी। इस दौरान महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति लोकेंद्र, ससुर सतपाल, देवर शोकेंद्र, ननद कोमल, ननदोई मुकेश व जगपाल के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश दी लेकिन, आरोपी घर से फरार मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed