{"_id":"6ae0f20e7af7c97f4c0c0727","slug":"meerut-a-speeding-harley-davidson-motorcycle-collided-with-a-divider-in-saket-two-young-men-died-on-the-spot-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: साकेत में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बाइक, दो युवकों की मौत; निजी कंपनी में करते थे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: साकेत में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बाइक, दो युवकों की मौत; निजी कंपनी में करते थे काम
Wed, 28 Oct 2026 12:19 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:19 AM IST
सार
गाजियाबाद निवासी प्रिंस और बड़ौत निवासी अमित तोमर मेरठ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। साकेत में दोनों किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार रात उनकी बाइक एलआईसी ऑफिस के पास डिवाइडर से टकरा गई। दोनों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवकों की बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सकेत रोड स्थित एलआईसी के पास मंगलवार देर रात हार्ले डेविडसन बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवकों की मौत हो गई। उनकी पहचान गाजियाबाद निवासी 27 वर्षीय प्रिंस व बड़ौत के आजादपुर निवासी 42 वर्षीय अमित तोमर के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रिंस व अमित मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और साकेत में ही किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से जेल चुंगी की तरफ से वापस साकेत चौराहे की ओर आ रहे थे। इस बीच एलआईसी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर दोनों युवकों के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। बताया गया कि बाइक की गति अधिक थी।
ये भी देखें...
मेरठ: नीट की तैयारी कर रही छात्रा को हाईवे पर वाहन ने कुचला, कोचिंग के बाद स्कूटी से लौट रही थी घर
ये भी देखें...
मेरठ: नीट की तैयारी कर रही छात्रा को हाईवे पर वाहन ने कुचला, कोचिंग के बाद स्कूटी से लौट रही थी घर