फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A person was shot in Lisadi Gate in connection with Rupees

Meerut: नमाज पढ़ने जा रहे शख्स को मारी गोली, इलाके के फैली सनसनी, सामने आई ये बड़ी वजह

Fri, 20 Jan 2023 03:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 03:12 PM IST
सार

Meerut News : नमाज पढ़ने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी गई। इस वारदात से इलाके के सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
Meerut: A person was shot in Lisadi Gate in connection with Rupees
घायल को ले जाते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक वारदात को अंजाम दिया गया। मजीद नगर निवासी 38 वर्षीय असलम घर के पास ही नमाज पढ़ने जा रहा था। तभी तीन युवकों ने मारपीट कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


वहीं भीड़ को देख बदमाश भागने लगे तो तारापुरी के पास भीड़ ने एक आरोपी मेहताब निवासी अरफान को पकड़ लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बशीर का खेत मस्जिद नगर गली नंबर-3 निवासी 38 वर्षीय असलम परिवार के साथ रहता है। वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है। 

वहीं शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ता रोक तीन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भग रहे असलम को एक युवक ने पीछे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

उधर, राहगीरों को देख बदमाश भागने लगे। भीड़ ने पीछा कर एक बदमाश को तारापुरी के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचकर लिसाड़ीगेट प्रभारी ने घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घायल असलम आठ भाई-बहन हैं। 

पुलिस के अनुसार असलम ने अरफान को पचास हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। अब अरफान व उसके दोस्त ने रुपये देने से मना कर दिया था। इसी मामले में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि लेन-देन का विवाद सामने निकल कर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed