{"_id":"626790b8252ff722af371dd8","slug":"meerut-a-fierce-fire-broke-out-in-medical-station-an-accident-occurred-while-cooking-food-in-the-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडिकल थाने में लगी भीषण आग, मेस में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, पुलिसकर्मियों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडिकल थाने में लगी भीषण आग, मेस में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, पुलिसकर्मियों में मची भगदड़
Tue, 26 Apr 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
मेरठ के गंगानगर थाने के बाद मेडिकल थाने में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक मेस में पुलिसकर्मी खाना बना रहे थे। गैस का सिलेंडर बदलने के दौरान मेस में आग लग गई।
विज्ञापन
थाने में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में गंगानगर थाने के बाद मेडिकल थाने में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई है। बताया गया कि थाने की रसोई जलकर राख हो गई। वहीं कई बाइक भी जल गई है।
पुलिस के मुताबिक मेस में गजेंद्र नाम का पुलिसकर्मी खाना बना रहा था। गैस का सिलेंडर बदलने के दौरान अचानक मेस में आग लग गई। बेकाबू आग को देखकर सिपाही वहां से भाग निकला और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
बताया गया कि मेस में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। मेस के बाहर मुकदमे से संबंधित खड़ी चार बाइक भी जलकर राख हो गई हैं।
जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वही सोमवार देर रात गंगा नगर थाने में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से 70 बाइक जलकर रात हुई थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि गैस के लीक होने से मेडिकल थाने में आग लगना बताया गया है।