फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A dilapidated wall collapsed in Mangal Pandey Nagar, crushing to death a teenager

Meerut: मंगल पांडे नगर में जर्जर दीवार गिरी, नीचे बैठे शौच कर रहे किशोर की दबकर मौत, दो घायल

Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 14 Jul 2026 01:20 AM IST
सार

मंगल पांडे नगर में झोपड़ी बनाकर रहने वाले अमित कुमार समेत अन्य किशोर सोमवार सुबह शौच के लिए गए थे। एक दीवार के पास शौच कर रहे थे, तभी वह भरभराकर गिर गई। लोगों ने मलबे में से तीनों को निकाला, लेकिन अमित कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: A dilapidated wall collapsed in Mangal Pandey Nagar, crushing to death a teenager
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में सोमवार सुबह 15 वर्षीय किशोर अमित कुमार की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी बॉबी और एक अन्य किशोर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे से तीनों को निकाला।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बहराइच के रहने वाले अमरीश ने बताया कि वह और उनके बड़े भाई बाबूलाल मंगलपांडे नगर के पास सड़क किनारे करीब 20 वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करते हैं। अमित के पिता बाबूलाल और उनकी पत्नी मीना कुमारी अपने पैतृक गांव गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अमित अपने दो साथियों के साथ झोपड़ी से लगभग 50 मीटर दूर शौच के लिए गया था।  वे तीनों एक पुरानी जर्जर दीवार के पास बैठे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर उन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर हटाकर किशोरों को बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में घोषित किया गया मृत
सूचना पाकर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बॉबी के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है जबकि तीसरे किशोर को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के समय झोपड़ी पर केवल अमित की दादी मौजूद थीं। चाचा अमरीश ने फोन पर बहराइच गए भाई बाबूलाल और भाभी मीना कुमारी को हादसे की दुखद जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अमित का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बहराइच रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed