फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 9th class students clashed over trivial matter, threatened over video call

Meerut: मामूली बात पर भिड़े 9वीं के छात्र, वीडियो कॉल पर दी धमकी, एक फौजी का  तो दूसरा पार्षद का है बेटा

Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Meerut: 9th class students clashed over trivial matter, threatened over video call
प्रतीकात्मक तस्वीर

 मेरठ कैंट स्थित एक सीबीएसई स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। दोनों गुटों के छात्रों ने वीडियो कॉल पर एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने स्कूल प्रशासन को भी बुला लिया। परिजनों और पुलिस ने छात्रों की जमकर क्लास लगाई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

आर्मी से रिटायर्ड फौजी जागृति विहार में रहते हैं। उनका बेटा कैंट स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। सेंट्रल मार्केट में रहने वाले एक पार्षद का बेटा भी इसी स्कूल में पढ़ता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदलाव की रफ्तार: वेस्ट UP के लिए लाइफलाइन साबित होगी नमो भारत ट्रेन, आज से मोदीनगर नॉर्थ तक संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र गुटों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। वीडियो कॉल पर भी कई बार एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद फिर विवाद हो गया और मारपीट तक की नौबत पहुंच गई।

यह मामला शिक्षकों तक पहुंचा तो पुलिस बुला ली। एसओ लालकुर्ती इंदु वर्मा का कहना है कि छात्र गुटों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के परिजन आए थे। जिन्होंने थाने में लिखित में समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed