फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1245 Corona patients found today, railway ticket chief examiner and national hockey umpire also dead

मेरठ : कोरोना के 1245 मरीज मिले, रेलवे के मुख्य टिकट परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर का निधन

Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
सार

-  स्टूडेंट, डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, कारोबारी और नौकरीपेशा संक्रमित
 

विज्ञापन
Meerut: 1245 Corona patients found today, railway ticket chief examiner and national hockey umpire also dead
new Corona strain - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। सोमवार को 1245 मरीज मिले। हर सातवां व्यक्ति संक्रमित मिला है। नए मरीजों में ज्यादा गंगानगर,  ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, औरंगाबाद, भगवानपुर, कुशावली, संजय नगर, साबुन गोदाम और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। 7773 सैम्पलों की जांच की गई। अब तक 37230 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 5401 लोग होम आइसोलेशन में हैं।  स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 447 लोगों की मौत दिखा रहा है। 564 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 24928 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन

 
कोरोना से दो की और मौत 
निजी अस्पतालों में कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है। इनमें 60 और 70 साल के व्यक्ति थे। राजेंद्रनगर और सूरजकुंड रोड के रहने वाले थे। इस तरह कुल 13 मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे के मुख्य टिकट परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर का निधन 
सिटी स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर वीरेंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया। उन्होंने 13 अप्रैल को ही पत्नी संग वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से उनकी हालत बिग?ने लगी। देर रात उनका निधन हो गया।


उनके निधन की खबर लगते ही रेलवे और खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। हॉकी के कई बड़े मैच में वह अम्पायरिंग की भूमिका निभाते थे। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन की सूचना के बाद खिलाड़ियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे एक बेटा और बेटी छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed