फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: IMA doctors will meet Deputy Chief Minister, Atul Pradhan will run signature campaign

UP: आज उप-मुख्यमंत्री से मिलेंगे आईएमए के चिकित्सक, अतुल प्रधान चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान, नहीं थम रही ये लड़ाई

Sat, 25 Nov 2023 11:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 AM IST
सार

Meerut News : आईएमए के पदाधिकारी उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलेंगे और चिकित्सकों के उत्पीड़न व अस्पतालों में हंगामे के मामला उठाएंगे।

विज्ञापन
UP: IMA doctors will meet Deputy Chief Minister, Atul Pradhan will run signature campaign
अन्य नेताओं के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान और डॉक्टरों का विवाद जारी है। आज आईएमए के पदाधिकारी उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलेंगे और चिकित्सकों के उत्पीड़न व अस्पतालों में हंगामे के मामला उठाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, न्यूटिमा के डायरेक्टर डॉ संदीप गर्ग भी अलग से उप-मुख्यमंत्री से मिलेंगे। दूसरी तरफ, अतुल प्रधान अस्पतालों के बढ़े हुए बिल के मुद्दे पर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। साथ ही शुक्रवार शाम उन्होंने सपा के मन कर अध्यक्ष आदिल चौधरी के आवास पर पार्षदों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा।

विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई डॉक्टरों से नहीं बल्कि अव्यवस्था से है। यह लड़ाई जारी रहेगी।

आईएमए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री से सिर्फ न्यूटिमा मामले में ही नहीं बल्कि शहर में डॉक्टरों और अस्पतालों में पिछले 15 सालों में जो घटनाएं हुई हैं, उनके मद्देनजर मिलने जा रहे हैं। उनसे मांग की जाएगी कि हमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सुरक्षा दी जाए और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी जाए कि हमारी सुरक्षा करें। जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सभी का सम्मान है, लेकिन अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि वह न्यूटिमा मामले में उप-मुख्यमंत्री से मांग करेंगे की पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाए।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि अस्पतालों के अंदर अवैध ढंग से चल रहे मेडिकल स्टोरों, लैबों और मरीजों के बनाए जा रहे अनाप-शनाप बिलों पर रोकथाम एवं बिना पैरामेडिकल स्टाफ के खुल रहे अस्पतालों पर रोकथाम का जन आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन

क्या है मामला
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी सोनम की नवजात का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। आरोप था बिल की रकम को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों की डॉक्टरों से कहासुनी हुई थी। बिना बिल दिए मरीज को ले गए थे। इस मामले में अतुल प्रधान और बच्ची के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed