UP: आज उप-मुख्यमंत्री से मिलेंगे आईएमए के चिकित्सक, अतुल प्रधान चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान, नहीं थम रही ये लड़ाई
Meerut News : आईएमए के पदाधिकारी उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलेंगे और चिकित्सकों के उत्पीड़न व अस्पतालों में हंगामे के मामला उठाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान और डॉक्टरों का विवाद जारी है। आज आईएमए के पदाधिकारी उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलेंगे और चिकित्सकों के उत्पीड़न व अस्पतालों में हंगामे के मामला उठाएंगे।
वहीं, न्यूटिमा के डायरेक्टर डॉ संदीप गर्ग भी अलग से उप-मुख्यमंत्री से मिलेंगे। दूसरी तरफ, अतुल प्रधान अस्पतालों के बढ़े हुए बिल के मुद्दे पर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। साथ ही शुक्रवार शाम उन्होंने सपा के मन कर अध्यक्ष आदिल चौधरी के आवास पर पार्षदों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा।
अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई डॉक्टरों से नहीं बल्कि अव्यवस्था से है। यह लड़ाई जारी रहेगी।
आईएमए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री से सिर्फ न्यूटिमा मामले में ही नहीं बल्कि शहर में डॉक्टरों और अस्पतालों में पिछले 15 सालों में जो घटनाएं हुई हैं, उनके मद्देनजर मिलने जा रहे हैं। उनसे मांग की जाएगी कि हमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सुरक्षा दी जाए और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी जाए कि हमारी सुरक्षा करें। जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सभी का सम्मान है, लेकिन अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि वह न्यूटिमा मामले में उप-मुख्यमंत्री से मांग करेंगे की पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाए।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि अस्पतालों के अंदर अवैध ढंग से चल रहे मेडिकल स्टोरों, लैबों और मरीजों के बनाए जा रहे अनाप-शनाप बिलों पर रोकथाम एवं बिना पैरामेडिकल स्टाफ के खुल रहे अस्पतालों पर रोकथाम का जन आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें
क्या है मामला
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी सोनम की नवजात का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। आरोप था बिल की रकम को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों की डॉक्टरों से कहासुनी हुई थी। बिना बिल दिए मरीज को ले गए थे। इस मामले में अतुल प्रधान और बच्ची के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार