फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Measurement done for roads with 20 year guarantee

Meerut News: 20 साल की गारंटी वाली सड़कों के लिए हुई पैमाइश

Fri, 01 Dec 2023 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Measurement done for roads with 20 year guarantee
नगर निगम के अधिकारियों के साथ ठेकेदार कंपनी की बैठक, बनाई कार्ययोजना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 20 साल की गारंटी वाली व्हाइट टॉपिंग की चार सड़कों को बनाने के लिए शुक्रवार को इंदौर के इंजीनियरों ने पैमाइश की। माधवपुरम वाली सड़क पर पहले कार्य करने की बात इंजीनियरों ने रखी, तो निगम के अधिकारियों ने भूमियापुल से गोलाकुआं और रेलवे रोड चौराहे से रेलवे स्टेशन तक वाली सड़क का निर्माण पहले कराने की बात कही। इंदौर के इंजीनियरों और निगम के अधिकारियों की एक घंटा बैठक चली। दोनों ने कार्ययोजना बनाकर जल्द निर्माण कराने का दावा किया है।

16 करोड़ की लागत से भूमिया पुल से गोलाकुआं, रेलवे रोड चौराहे से रेलवे स्टेशन, दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम हनुमान मंदिर से अंजुम पैलेस और देवलोक स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स के पास व्हाइट टॉपिंग सड़क का निर्माण का ठेका इंदौर की कंपनी को मिला है। ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दो दिन पहले इंदौर कंपनी के कर्मचारियों ने मेरठ में पहुंचकर प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया था। शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियर मेरठ नगर निगम में पहुंचे और निगम के अवर अभियंताओं के साथ चारों सड़कों की पैमाइश की। निगम में मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संदीप शर्मा सहित नगर निगम के अवर अभियंताओं के साथ जल्द काम शुरू करने को लेकर कंपनी के इंजीनियरों की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed