{"_id":"63754b3c9f482a5dd7199631","slug":"mda-s-bulldozer-on-illegal-colonies-in-kharkhoda-area-city-news-mrt6139545101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, MDA ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, MDA ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को लिखा पत्र
Thu, 17 Nov 2022 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:06 PM IST
सार
Meerut News : अवैध कॉलोनियों पर एमडीए का बुलडोजर चला। MDA ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Meerut news, up news,
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एमडीए सीमा में बगैर नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को एमडीए का बुलडोजर चला। एमडीए प्रशासन ने पीवीवीएनएल को बिजली कनेक्शन नहीं देने और प्लॉट की खरीद फरोख्त नहीं किए जाने के लिए स्टांप एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन को पत्र लिखा है। अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण या प्लाट बेचने का काम किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एमडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर एमडीए के जोनल अधिकारी वीके सोनकर अपने साथ एमडीए की टीम और थाना कंकरखेड़ा पुलिस को लेकर नंगलाताशी कासमपुर पहुंचे। जोनल अधिकारी ने बताया कि जगत सिंह, विरेंद्र सिंह व मनोज सिंह पुत्रगण बलजीत सिंह ने ग्राम नंगलाताशी कासमपुर में लगभग 12 हजार वर्ग मीटर में तीर्थ कुंज अवैध कॉलोनी विकसित की है। एसीएम संगीता सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। टीम में नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, अवर अभियंता देवेंद्र सिंह और राकेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात
विज्ञापन
एमडीए की दूसरी टीम ने थाना खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर जिजमाना में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। नोडल अधिकारी नीरज कुमार अवर अभियंता संजय वशिष्ठ ने बताया कि कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई है कि अगर बगैर मानचित्र पास कराए कॉलोनी विकसित की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला