फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayaya, the birth anniversary of Ganini Gyanmati Mata

Meerut News: गणिनी ज्ञानमती माता का जन्मोत्सव मयाया

Tue, 27 Oct 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mayaya, the birth anniversary of Ganini Gyanmati Mata
ज्ञानमती माता के जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु स्रोत जम्बूदीप
हस्तिनापुर। कस्बे के जंबूद्वीप में मंगलवार को गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता का 93वां जन्मोत्सव मनाया गया। इसी के साथ उनका 75वां संयम दिवस भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें देश भर के जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जंबूद्वीप के प्रबंधक मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि यह पर्व प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा पर शुरू होता है। इसका समापन तीसरे दिन किया जाता है। यह पर्व हस्तिनापुर और अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में भगवान ऋषभदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। परिसर स्थित चौबीसी जिनालय के शिखर पर कलशारोहण और ध्वजारोहण हुआ। विधिविधान से मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामी के सान्निध्य में संपन्न हुए।
विज्ञापन

गणिनी ज्ञानमती माता ने अपने आशीर्वचन में संयम और त्याग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्याग से ही व्यक्ति महान बनता है और उसके गुणों की पूजा होती है। 74 वर्ष पहले उन्होंने गृहत्याग कर संयम का मार्ग अपनाया था। समारोह में प्रयागराज की आरती प्रकाशचंद जैन को 2.51 लाख रुपये का सर्वोच्च गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार मिला। जैन पंचांग के प्रकाशन में योगदान के लिए गजेंद्र जैन को जंबूद्वीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed