फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana madni after CM Yogi statement said will be protests continue against CAA

सीएम योगी के बयान पर मौलाना मदनी बोले- गोलियां कम पड़ जाएंगी, सीने कम नहीं होंगे

Wed, 25 Dec 2019 02:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Maulana madni after CM Yogi statement said will be protests continue against CAA
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद ने ईदगाह मैदान में धरना दिया और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही 313 लोगों ने गिरफ्तारियां दीं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन


कासिमपुरा मार्ग स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित धरने में सीएए (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) के विरोध में नारेबाजी की गई। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी ने कहा कि सीएए काला कानून है। इसके नाम पर केंद्र सरकार एक वर्ग को निशाना बना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एनआरसी को लेकर अलग- अलग बयानबाजी कर रहे हैं। देश की जनता के सामने दोनों ही अपनी मंशा स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। सीएए के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी है। जमीयत देशभर में आवाज बुलंद करेगी और गिरफ्तारियां देगी। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना अरशद मदनी बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी तक डरा हुआ है पूरा देश

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने यूपी में हुई हिंसा के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि आपकी गोलियां कम पड़ जाएंगी, हमारे सीने कम नहीं पड़ेंगे। इस दौरान 313 लोगों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें मौके पर ही रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जिंदगीभर का दर्द... मेरठ बवाल में मुल्जिम बन गए कई परिवार, पांच ने गंवाई थी जान, तस्वीरें

मुजफ्फरनगर में पांच और मुकदमे दर्ज
वहीं मुजफ्फरनगर में हिंसात्मक प्रदर्शन करने वालों पर पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुल मुकदमे 37 हो गए हैं। इसके अलावा शामली के कैराना से चार लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का कार्यकर्ता फैसल भी शामिल है, जिससे आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed