{"_id":"614a441e8ebc3e475b2d85cf","slug":"maulana-kalim-was-the-target-of-security-agencies-city-news-mrt5572876154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे मौलाना कलीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे मौलाना कलीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे मौलाना कलीम
मेरठ। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी ने निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि शक के आधार पर एजेंसी केा उनकी तलाश थी। मंगलवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने लिसाड़ीगेट में डेरा डाला हुआ था। रात नौ बजे मौलाना अपने साथियों के साथ जैसे मेरठ से फुलत के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। जब तक चार मौलाना को हिरासत में लेने का हल्ला मचता कि सुरक्षा एजेंसियां उनको लेकर लखनऊ के लिये रवाना हो गए।
विज्ञापन
आखिर क्या हैं संदिग्ध गतिविधियां
मौलाना कलीम ने प्री मेडिकल टेस्ट में 57वीं रैंक हासिल की, लेकिन एमबीबीएस में प्रवेश नहीं लिया। देश-विदेश में धार्मिक कार्यक्रमों में उनको बुलाया जाता है। फुलत समेत जगह पर उनके नाम से मदरसे चलते हैं। सवाल है कि आखिर किन संदिग्ध गतिविधियों में उनकी भूमिका है। हालांकि अभी मेरठ को कोई भी पुलिस अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
देर रात तक मौलाना को ढूंढने में जुटी पुलिस
कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी अफ्फान कासमी, मुफ्ती खालिद, मौलाना सिराजुद्दीन, कारी अनवार समेत कई उलेमा भी थाने पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। लोगों ने लापता हुए मौलानाओं को बरामद करने की मांग करते थाने में तहरीर भी दी। इसी दौरान पुलिस ने लोगों से कहा कि वह सुरक्षित हैं। घबराने की बात नहीं है, कुछ मामलों में सुरक्षा एजेंसी जानकारी ले रही है।
जांच के बाद खुल सकते कई राज
देर रात तक मेरठ पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में लगी थी। लिसाड़ीगेट थाने पर कई थानों की पुलिस फोर्स लगाया गया। लखनऊ भी इस मामले में देर रात तक अपडेट करता रहा कि मौलाना को लेकर कोई बखेड़ा न खड़ा हो जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई बड़े राज खुल सकते है।
---
सकुशल बरामद किए जाएंगे मौलाना
मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत चार मौलाना ड्राइवर सलीम के साथ ही लापता हुए हैं। गंगनहर रोड पर भी पुलिस टीम गई थी। देर रात पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है, जिनको जल्द ही सकुशल बरामद किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी