फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr Subedar Virendra Kumar last ride joins by mass in Meerut

तस्वीरें : शहीद सूबेदार वीरेंद्र कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम

Sat, 17 Apr 2021 08:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Apr 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Martyr Subedar Virendra Kumar  last ride joins by mass in Meerut
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala

19 हज़ार फीट की ऊंचाई पर देश सेवा कर रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी वीरेंद्र कुमार सियाचिन ग्लेशियर पर शहीद हो गए। 14 अप्रैल की सुबह अचानक से सांस लेने में उन्हें दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार 17 अप्रैल को उनके शहीद होने की जानकारी दी गई। शाम चार बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। वहीं शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए एकत्र हुए :-

विज्ञापन

Martyr Subedar Virendra Kumar  last ride joins by mass in Meerut
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार फेज द्वितीय निवासी सूबेदार वीरेंद्र कुमार 143 मध्यम तोपखाना में तैनात थे। वह पिछले लगभग सात महीने से सियाचिन में तैनात थे। 

Martyr Subedar Virendra Kumar  last ride joins by mass in Meerut
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala

मूल रूप से भदौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र अभी तक सेना में 23 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे। उनके परिवार में पत्नी रीना शर्मा सहित तीन बच्चे है। बड़ी बेटी कशिश 14 वर्ष, मुस्कान 11 वर्ष और एक बेटा विवान सात वर्ष है। 

विज्ञापन

Martyr Subedar Virendra Kumar  last ride joins by mass in Meerut
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala

शहीद वीरेंद्र कुमार का छोटा भाई कुलदीप शर्मा भी सेना में है। सेना के अधिकारियों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब चार बजे तक मेरठ आने की संभावना है।

Martyr Subedar Virendra Kumar  last ride joins by mass in Meerut
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala

बेटे की शहादत की खबर सुनकर जहां माता पिता का बुरा हाल है। वहीं शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed