फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman dies after consuming poison in Ghosipur

घोसीपुर में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Mon, 14 Jun 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poison in Ghosipur
घोसीपुर में जहर खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव घोसीपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष ने पति व देवर को दहेज हत्या में नामजद किया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बार शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी सत्यवीर की पुत्री संगीता का विवाह चार वर्ष पूर्व गांव घोसीपुर निवासी जयप्रकाश के बेटे कमल के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह कमल ने मजदूरी पर जाने से पहले संगीता से चाय बनाने को कहा। जिस पर विवाद हो गया। कमल व जयप्रकाश मजदूरी पर चले गए। देर रात जहर निगलने के चलते संगीता (22) की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों की सूचना पर देर रात मायके पक्ष के लोग घोसीपुर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका संगीता के भाई विष्णु ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर संगीता को आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी शिकायत संगीता ने कई बार उनसे की थी।
आरोप है कि शनिवार को बाइक व 50 हजार रुपये की मांग के लिए संगीता पर दबाव बनाया गया। उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई तथा पति कमल व देवर छोटू ने संगीता को जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मायके पक्ष को शव सौंप दिया। पुलिस ने संगीता के पति सहित कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।

सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह कहा कहना है कि पीड़ित पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने को लेकर पति व देवर पर जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed