फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman burnt to death for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Tue, 17 Aug 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death for dowry
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र में मोहल्ला सराय में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के भाई ने पति, सौतेले बेटे-बेटी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी बाबर पुत्र जहूर ने तहरीर में बताया की उसकी बहन शबीस्ता की शादी 2018 में किठौर के सराय गली निवासी शहजाद पुत्र कलुआ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात ससुरालियों ने बहन को जलाकर मार डाला और घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को पानी डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक जल जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने पति शहजाद, देवर सरताज, सफात, देवरानी रिहाना, सास रहमत, ननद नूरजहां तथा विवाहिता के सौतेले पुत्र सुभान और पुत्री तबस्सुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से हुई थी पहली पत्नी की मौत
लोगों ने बताया कि शहजाद की पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद शहजाद का मीरापुर से विवाह हुआ था। पहली पत्नी से दो बच्चे सुभान और तबस्सुम हैं। काफी समय से परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा था। शहजाद मेरठ गढ़ मार्ग पर डग्गामार जीप चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed