फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marketing officer threatened for not giving food grains first, case filed

विपणन अधिकारी को पहले खाद्यान्न न देने पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Fri, 21 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Marketing officer threatened for not giving food grains first, case filed
विपणन अधिकारी को पहले खाद्यान्न न देने पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दौराला। लावड़ कस्बे की राशन एजेंसी संचालक के दो पुत्रों पर विपणन अधिकारी ने खाद्यान्न वितरण में बाधा पहुंचाने व पहले खाद्यान्न देने का दबाव बनाने, धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एजेंसी संचालक का एक पुत्र कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी गोदाम पर पहुंचा। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विपणन अधिकारी विनीत गुप्ता ने बताया कि मटौर स्थित गोदाम पर वह बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेताओं को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण कर रहे थे। लावड़ कस्बे की आदर्श एजेंसी संचालक महिला आदर्श के पुत्र गौरव मित्तल व लव मित्तल गोदाम पर पहुंचे। दोनों ने विपणन अधिकारी पर पहले खाद्यान्न देने का दबाव बनाया। उन्होंने एजेंसी संचालक के हस्ताक्षर बिना दोनों को खाद्यान्न देने से मना कर दिया। जिस पर दोनों भाइयों ने विपणन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सरकारी कार्य लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

विपणन अधिकारी विनीत गुप्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि लव मित्तल कोरोना पॉजिटिव है। इसके बावजूद वह होम क्वारंटीन की जगह घूम रहा है। पुलिस ने विपणन अधिकारी की तहरीर पर गौरव व लव के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी तथा महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed