{"_id":"5db6b70f8ebc3e93d76c6683","slug":"many-youth-attack-on-two-brothers-in-deoband-of-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: युवकों ने लाठी-डंडों से दो भाइयों पर किया हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: युवकों ने लाठी-डंडों से दो भाइयों पर किया हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर
Mon, 28 Oct 2019 03:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Oct 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल हुए दोनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के देवबंद में रविवार की देर रात मामूली बात पर आधा दर्जन युवकों ने दो भाइयों को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बाइक से मामूली टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। देर रात ईदगाह रोड पर हुई इस मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल पीड़ित पक्ष को हमलावरों बचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, थाने में जमकर बखेड़ा
विज्ञापन
वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्ला खानकाह निवासी दोनों भाइयों फुरकन और उसमान को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/