फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many people attacked on a councilor in Meerut district of Uttar Pradesh

मेरठ: गोबर और जलभराव से परेशान जनता का गुस्सा फूटा, पार्षद से हाथापाई, कपड़े भी फाड़े

Sat, 23 Nov 2019 08:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Many people attacked on a councilor in Meerut district of Uttar Pradesh
चोट दिखाते घायल पार्षद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में डेयरियों से निकलने वाले गोबर ने महानगर के नाले और नालियों को चोक कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाकों में गंदा पानी रास्तों पर जमा होने के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। शनिवार को प्रह्लाद नगर और विकासपुरी के बीच मार्ग पर जलभराव से परेशान जनता का गुस्सा फूट गया। लोगों ने पार्षद से हाथापाई कर कपड़े फाड़ दिए। पार्षद जान बचाकर वहां से भागे तो गिरकर चोटिल हो गए। पार्षद की शिकायत पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायक को हटा दिया है। 

विज्ञापन

 
नगर निगम के वार्ड 56 और 72 दोनों बराबर-बराबर वार्ड हैं। वार्ड 72 में काफी संख्या में डेयरियां हैं। डेयरियों से निकलने वाला गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। जिसके कारण दोनों ही वार्डों की नाली और नाले गोबर से चोक हो गए हैं। गंदा पानी जनता के घरों तक पहुंच रहा है। वार्ड 56 के पार्षद जितेंद्र पाहवा ने बताया कि विकासपुरी के बराबर में नाले और नाली चोक होने के कारण गंदा पानी रास्तों में भरा है। जनता की सूचना पर वह रेन बसेरे में मौजूद सफाई इंस्पेक्टर मलखान के पास पहुंचे। सफाई इंस्पेक्टर से नाली व नालों की सफाई कराने की मांग की। सफाई इंस्पेक्टर ने सफाई नायक को मौके पर भेजकर सफाई कराने का आश्वासन दिया। दो कर्मचारी मौके पर पहुंच भी गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांप्रदायिक तनाव और फिर अफसर बोले- ये जो खून गरम हो रहा है ना..., बस एक मिनट लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आसपास के इलाके से महिला और पुरुष इकट्ठा हो गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जनता का आक्रोश बढ़ता देखकर पार्षद पाहवा वहां से निकलने लगे तो लोगों ने हाथापाई कर दी। इस बीच पार्षद के कपड़े भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं सड़क पर गिरने के कारण पार्षद के हाथ और पैर में चोट लगी। पार्षद वहां से नगर निगम पहुंचे। उन्होंने अपने साथी पार्षदों अंशुल गुप्ता और अहसान अंसारी को साथ लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार से शिकायत की। जिस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायक मनीष का स्थानांतरण कर दिया। साथ ही सफाई कराने का आश्वासन दिया। पार्षद जितेंद्र पाहवा ने बताया कि गंदगी से जनता परेशान हैं। आक्रोशित जनता से वह जान बचाकर भागे तो सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 

भाजपा पार्षद दल के नेता विपिन जिंदल का कहना है कि पार्षद घायल अवस्था में नगर निगम पहुंचे। नालों में गोबर की समस्या बड़ी है। जिसको लेकर निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed