फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Communal tension over the construction of toilets, SP city Ranvijay Singh warned

सांप्रदायिक तनाव और फिर अफसर बोले- ये जो खून गरम हो रहा है ना..., बस एक मिनट लगेगा

Mon, 21 Jan 2019 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jan 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Communal tension over the construction of toilets, SP city Ranvijay Singh warned
लोगों से जानकारी लेते एसपी सिटी रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नगर निगम द्वारा सरकारी जमीन पर शौचालय बनाने का काम दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने रुकवा दिया। इससे माहौल गरमा गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी की दूसरे समुदाय के लोगों से तीखी नोकझोंक हो गई। निर्माण कार्य रुकवाने और सिपाही से हाथापाई होने पर एसपी सिटी ने चुटकी बजाते हुए चेतावनी दे दी कि ‘ये जो खून गरम हो रहा है ना, बस एक मिनट लगेगा’। उसके बाद मामला काबू में आया। 

विज्ञापन


छीपी टैंक पर बखेड़े की सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश शर्मा फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उन्हें दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर से नोकझोंक होने के साथ ही भीड़ ने सिपाही से हाथापाई कर दी। भीड़ ने कहा कि यहां कब्रिस्तान और धार्मिक स्थल के पास शौचालय नहीं बनने दिए जाएंगे। पुलिस से हाथापाई की सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस पर कुछ युवकों ने कहा कि यह धार्मिक मामला है। सरकारी जमीन पर इस तरह से निर्माण नहीं होने देंगे। इस दौरान एसपी सिटी से अभद्रता कर दी गई। कह दिया कि हमें फोर्स की धमकी मत दो। इस पर एसपी सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश न करें... और ये जो खून गरम हो रहा है ना एक मिनट में, हमें एक मिनट लगेगा बस...।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने कहा कि यह सरकारी प्रॉपर्टी है, इसलिए सरकार के हिसाब से काम होगा। जहां तक धार्मिक भावनाओं का सवाल है तो उसका भी निस्तारण कराया जाएगा। सरकारी जमीन पर खुले में कुछ लोग दीवारों पर गंदगी करते हैं, जिससे परेशानी होती है। इसे दूर कराया जाएगा।

उठानी पड़ती है शर्मिंदगी
इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील शर्मा और पार्षद मनमोहन जौहरी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि बीच का रास्ता निकाल लिया जाए। कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि आरजी इंटर और डिग्री कॉलेज की छात्राओं को आते-जाते समय शर्मिंदगी उठानी पड़ती हैं। शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बाद में एसपी सिटी के आश्वासन पर विधायक लौट गए।

नहीं बनने देंगे शौचालय : बदर
युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने रविवार रात बैठक कर ऐलान किया कि धार्मिक स्थल व कब्रिस्तान की दीवार से सटाकर शौचालय नहीं बनने देंगे। सोमवार को इस मामले में प्रशासन से अपना पक्ष रखेंगे। आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय को परेशान किया जा रहा है।

सख्त कार्रवाई होगी
नगर निगम सरकारी जमीनों पर छीपी टैंक समेत पूरे शहर में सिर्फ छोटे शौचालय बनवा रहा है। सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में धार्मिक स्थल के मुतवल्ली ने सहमति दे दी है। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed