फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   many injured in firing after two parties fights over persnol dispute in meerut city

यूपी: पंचायत में पथराव, फायरिंग और आगजनी, एक दर्जन लोग घायल, ये था पूरा मामला

Tue, 24 Mar 2020 01:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2020 01:03 AM IST
सार

मेरठ में पुराने विवाद को लेकर बैठी पंचायत में मारपीट, पथराव, फायरिंग और आगजनी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। ये था पूरा मामला-

विज्ञापन
many injured in firing after two parties fights over persnol dispute in meerut city
meerut news - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में ब्रह्मपुरी के सराय देहली गेट में पुराने विवाद को लेकर बैठी पंचायत में मारपीट, पथराव, फायरिंग और आगजनी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सात लोग गिरफ्तार कर लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के सराय देहली गेट में फरमान और उसके पड़ोसी शादाब में करीब तीन साल से रास्ते में बग्घी खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने पर सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बैठी दी। इसी दौरान पंचायत में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई फरमान और शादाब ने अपने पक्ष के लोगों को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। जिसमें अरशद, जुनैद और शाहरुख को गोली लगना बताया गया जबकि नौ लोग पथराव में घायल हो गए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि शादाब पक्ष से अरशद, मुसाहिद, हारून, साकिब, परवेज और जुनैद व दूसरे पक्ष से फरमान, रिहान, ईशान, फैजान, रिजवान, आमिर और शाहरुख घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कस्टडी में ले लिया गया। तनाव को देखते सराय देहली गेट में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत में विदेशी पिस्टल से चलाई थी गोलियां, मौत से मचा कोहराम, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पथराव और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जिसके चलते जल्द ही स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
 
फरमान के घर में आग लगाई
पुलिस के मुताबिक मारपीट, पथराव और फायरिंग के दौरान शादाब और उसके साथियों पर फरमान के घर में आग लगाने का आरोप लगाया गया। आग से फरमान के घर का काफी सामान जल गया। आगजनी होते ही घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं ने शादाब और उसके साथियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस पर भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी शादाब पक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि कई बार दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया जा चुका है। 

थाने से लेकर अस्पताल तक हंगामा
इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के परिवार की महिलाओं ने ब्रह्मपुरी थाने से लेकर जिला अस्पताल तक जमकर हंगामा किया। पुलिस ने फरमान के परिवार को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, गोली लगने के मामले को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही गोली लगने की पुष्टि होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed