{"_id":"5d737f538ebc3e01711f61be","slug":"many-injured-in-conflict-between-two-sides-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लेनदेन को लेकर जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लेनदेन को लेकर जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश, कई घायल
Sat, 07 Sep 2019 03:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श में शनिवार को लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इतना ही नहीं बल्कि बाइकों व दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की भी कोशिश की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
फिरोज नगर निवासी रईस अहमद की पूर्वा इलाही बख्श बाजार में कपड़े की दुकान है। रईस की दुकान के पास मूसा नाम ता व्यक्ति भी कपड़े की दुकान करता है। बताया गया कि रईस के मूसा पर कपड़े के पांच हजार रुपए बकाया हैं। रईस ने शनिवार को मूसा से अपने पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं कुछ देर बाद दोनों ने अपने- अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद जैसे ही दोनों पक्ष के लोग पहुंचे तो बवाल हो गया। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई... इस दौरान टीम पर पथराव और पांच कर्मचारी घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/