{"_id":"5db002af8ebc3e016a18350d","slug":"many-injured-after-fierce-collision-between-two-buses-of-saharanpur-depot-on-dehradun-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटमलपुर डिपो की दो बसों में भीषण भिड़ंत, एक खाई में गिरी, दर्जन भर घायल, देहरादून हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटमलपुर डिपो की दो बसों में भीषण भिड़ंत, एक खाई में गिरी, दर्जन भर घायल, देहरादून हाईवे पर लगा जाम
Wed, 23 Oct 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
बसों में भीषण भिड़ंत, एक खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के देहरादून-हाईवे पर बुधवार सुबह छुटमलपुर डिपो की दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस खाई में जा गिरी। वहीं यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिवालिक की पहाड़ियों में काली के मंदिर से चार किलोमीटर पहले एक मोड़ पर छुटमलपुर डिपो की दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद एक बस खाई में गिर गई। जिसमें दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को देहरादून अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन