फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many areas have become free from hot spots including Maulana Saad's in-laws in Saharanpur city

मौलाना साद की ससुराल समेत ये सभी क्षेत्र हॉटस्पॉट से मुक्त, दो सप्ताह से नहीं मिला कोरोना का नया केस

Fri, 29 May 2020 06:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Many areas have become free from hot spots including Maulana Saad's in-laws in Saharanpur city
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की दृष्टि से सहारनपुर शहर में सबसे संवेदनशील थाना मंडी क्षेत्र हॉटस्पॉट से मुक्त हो गया है। यहां पिछले दो सप्ताह से कोई नया केस नहीं आने के कारण इसे हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन में रियायत बढ़ने के बाद बाजारों और सड़कों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल मोहल्ला मुफ्ती भी इसी मंडी क्षेत्र में हैं। मौलाना साद के दो रिश्तेदारों को भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस क्षेत्र के अलावा पीर वाली गली, खाताखेड़ी, यायियाशाह, पक्का बाग, इंदिरा कॉलोनी और खाताखेड़ी भी हॉटस्पॉट श्रेणी मे थे। पीर वाली गली का हाल सबसे खराब था। यहां पांच बच्चों और महिलाओं सहित 12 संक्रमित केस मिले थे। इसलिए यह कॉलोनी पुलिस प्रशासन की टीमों के लिए चुनौती बनी हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: रिक्शे पर जनाजा, बुग्गी पर गर्भवती को ले जाती महिला, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मंडी प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने मौजूदा हालात पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की टीमों को इस क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने में काफी सख्ती करनी पड़ी। मगर लोगों ने जब सहयोग देना शुरू किया तो संक्रमण से काफी हद तक बचाव भी हुआ। उन्होंने बताया कि यहां 200 से अधिक लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। इनमें से 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। इसके बावजूद पिछले दो सप्ताह से यहां कोई नया केस नहीं आया है। पूर्व के मरीज ठीक हो चुके हैं।

कुतुबशेर क्षेत्र में भी बड़ी राहत
थाना मंडी के बाद थाना कुतुबशेर क्षेत्र को भी काफी संवेदनशील माना गया। यहां अधिक संवेदनशील श्रेणी में शामिल ढोली खाल और लोहानी सराय को हॉटस्पॉट श्रेणी से मुक्ति मिली है। यही कारण है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में कारोबार संचालन की रियायतें बढ़ी तो यहां लोहानी सराय और तिब्बती बाजार में भी अब दुकानें खोली जा रही हैं। लोहानी सराय में लोहे से जुड़ा कारोबार सबसे ज्यादा होता है तो तिब्बती मार्केट में गारमेंट्स सामान की बिक्री काफी होती है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल तो आगे नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed